Lava Bold N2 5G Features Revealed: 6000mAh Battery & Android 16

Indian smartphone market में Lava ने एक बार फिर से बड़ा धमाका कर दिया है। Lava ने officially अपना नया बजट 5G segment का king Lava Bold N2 5G India में उतारा है। अगर आप ₹12,000 के बजट में एक ऐसा फ़ोन ढूंढ रहे हैं जिसमे कोई भी विज्ञापन न आए और लम्बी बैटरी मिले तो ये फ़ोन आपके लिए बहुत बढ़िया हो सकता है। 

चलिए बिना किसी देरी के विस्तार में बात करते हैं की कंपनी ने इस बार क्या बदलाव किये हैं और आधिकारिक तौर पर Lava Bold N2 5G के आपको कौन कौन फीचर्स  इस कीमत में मिलते हैं। 

Lava Bold N2 5G Features Hindi

Design aur Display: 120Hz Smooth Experience

लावा ने इस फ़ोन के डिजाईन पर काफी ध्यान दिया है। ये फ़ोन Billionaire Blue और Regal Gold जैसे premium color options के साथ आता है जिसके back panel पर modern look दिया गया है। 

Display Size: इसमें आपको एक बड़ी 6.75 इंच की Notch display मिलती है। 

Refresh Rate:  सबसे अच्छी बात यह है कि बजट में होने के बाद भी इसमें 120Hz का high refresh rate दिया गया है, जिससे रोज social media चलाना और वीडियो एक दम बढ़िया चलता है। 

Resolution: हालांकि, यहाँ पर थोड़ा समझौता करना होगा क्योकि Resolution: सिर्फ HD+ (720×1600 pixels) है, जो कि इस बड़ी स्क्रीन पर ज्यादा ख़राब लग सकती है।

Performance aur Processor: Unisoc T8200 Ki Entry

अक्सर बजट फोन में हमें पुराने चिपसेट देखने को मिलते हैं, पर लावा ने यहाँ पर एक नया रास्ता चुना है। चिपसेट इस फ़ोन में Octa-Core 6nm technology पर बना हुआ Unisoc T8200 processor दिया गया है। 

Daily Performance: यह प्रोसेसर रोज के कामों जैसे multitasking, YouTube videos देखना और casual gaming को आराम से चला सकता है। इसका AnTuTu score 5 लाख के आस पास आता है, जो इस कीमत के हिसाब से बहुत बढ़िया है। 

RAM & Storage: यह डिवाइस 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 storage के साथ आता है। इसमें आपको 4GB का extra Virtual RAM support भी मिलता है।

Camera Setup: Casual Clicks Ke Liye

अगर आप एक ऐसे Photographer हैं जो बहुत ज्यादा Photo खींचता है तो Camera आपको थोड़ा बेसिक लग सकता है, पर रोज इस्तेमाल के लिए यह सही है। 

Rear Camera: फोन के पीछे की ओर 13MP का AI primary dual camera setup मिलता है जिसमे LED flash दिया गया है। यह दिन की रोशनी में ठीक ठाक फोटो खींच लेता है। 

Selfie Camera: सामने की ओर video calling और normal selfies के लिए 5MP का punch-hole display camera दिया गया है।

Battery aur Charging: Sabse Bada Highlights

Official Lava Bold N2 5G Features की लिस्ट में जो चीज सबसे ज्यादा highlight हो रही है , वो है इसका battery backup:

Battery Capacity: इस फोन में एक powerhouse 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सामान्य फोन चलाने पर आराम से 2 दिन चल जाएगी।

Charging: यह फोन 18W वाट की fast charging को support करता है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है की बॉक्स के अंदर कंपनी ने 10W वाट का चार्जर दिया है, यानी full speed charging के लिए आपको अलग से adapter लेना पड़ सकता है।

Software aur Security: Clean Android 16 Ka Maza

लावा का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट हमेशा से उसका software रहा है और इस बार इस फोन ने तो record ही तोड़ दिया है। 

OS Version: यह smartphone Android 16 के साथ आता है।, जो इस बजट में देखना काफी हैरानी की बात है। 

No Ads, No Bloatware: किसी भी तरह का फालतू third-party app या फालतू के notifications आपको देखने को नहीं मिलेंगे। एकदम साफ़ सुथरा UI experience देखने को मिलता है। 

Extra Protections: फोन में side-mounted fingerprint sensor और IP64 की धूल मिट्ठी water resistance रेटिंग भी दी गई है।

Official Technical Specifications Table

FeatureOfficial Specification Details
ProcessorUnisoc T8200 (6nm Octa-Core Chipset)
Display6.75-inch HD+ LCD, 120Hz Refresh Rate
SoftwareClean Android 16 (No Ads, No Bloatware)
Rear Camera13MP AI Dual Camera with LED Flash
Front Camera5MP Selfie Camera
Battery6000mAh Non-removable Battery
Charging18W Support (10W Charger included in box)
Storage4GB RAM (+4GB Virtual RAM) | 64GB UFS 2.2 ROM
IP RatingIP64 Dust and Splash Resistant
Slot TypeDedicated Triple Slot (2 SIM + 1 SD Card)

Lava Bold N2 5G Price and Availability in India

लावा ने इस फोन की कीमत ₹12,999 रखी है , पर special Launch Offer के तहत यह आपको सिर्फ और सिर्फ ₹11,999 में मिल जाएगा। यह फोन 9 जून 2026 से  Amazon India पर सेल के लिए लाइव होगा। साथ ही Lava इसके साथ “Free Service at Home” मतलब कि अगर आपके फोन में कोई खराबी होती है तो Lava वाले आपके घर आएंगे और घर पर फोन सही करेंगे। आपको सर्विस सेंटर जाने की कोई जरुरत नहीं है।

Final Verdict: Is It Worth Your Money?

अगर आपका बजट केवल ₹12,000 है और आपको एक ऐसा फोन चाहिए जिसमे बैटरी बहुत ज्यादा हो (6000mAh) और आपको कोई विज्ञापन के बिना  Android 16 का मजा मिले और वो चीनी फोन भी न हो तो ये फोन आपके लिए बहुत अच्छा है। लेकिन अगर आपको display resolution FHD+ या उससे अच्छी display चाहिए और आप बहुत ज्यादा गेम खेलते हो तो आपको ये फोन नहीं लेना चाहिए। 

My Opinion: Ek Tech Expert Ki Sachi Salah

अगर मैं एक ईमानदारी से देंखू और अपना विचार रखूं तो Lava ने हार्डवेयर पर बहुत अच्छा काम किया है। Android 16 इस कीमत पर देना एक बहुत अच्छी बात है। लेकिन खरीदने से पहले दो बातें जरूर सोचनी चाहिए: पहला यह की 6.75 इंच की इतनी बड़ी स्क्रीन पर सिर्फ HD+ resolution देना थोड़ा pixel density को कम करता है। दूसरा, 6000mAh इतनी बड़ी बैटरी को बॉक्स में मिलने वाला 10 वाट के चार्जर से चार्ज करने में बहुत लम्बा समय लगेगा। मेरा अपना सुझाव यह है कि अगर आप इस फोन को खरीदते हैं, तो ₹400-500 अलग से लगा कर एक अच्छा सा 18 वाट का फ़ास्ट चार्जर अलग से जरूर ख़रीदे ताकि आप इसकी चार्जिंग स्पीड का पूरा मजा ले सके।

Frequently Asked Questions (FAQs) 

Q1. Kya Lava Bold N2 5G mein Jio aur Airtel ka 5G sahi se chalega?

हाँ, यह फोन India के सारे major 5G bands (N1, N3, N5, N8, N28, N40, N77, N78) को सपोर्ट करता है। आप Jio और Airtel दोनों पर बिना किसी दिक्कत के high-speed 5G internet चला सकते हैं।

Q2. Is phone ke sath box mein kya-kya milta hai?

रिटेल बॉक्स के अंदर आपको Lava Bold N2 5G फोन, एक Type-C USB केबल, एक 10 वाट का चार्जर, SIM ejector pin और एक अच्छी quality का कवर मिल जाता है।

Q3. Kya Lava Bold N2 5G mein hum alag se Memory Card laga sakte hain?

हाँ, इसमें आपको dedicated Triple Slot मिलता है, इसका मतलब आप दो 5G SIM कार्ड्स के साथ साथ एक MicroSD card लगाकर अपनी storage को 1TB तक बढ़ा सकते हैं.

Q4. Is phone mein kon sa Android version diya gaya hai aur kya isme ads aate hain?

यह फोन एंड्राइड 16 पर चलता है। Lava की clean software policy के तहत इसमें आपको जीरो विज्ञापन देखने को मिलते हैं।

Read it in English: Lava Bold N2 5G Features

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top